रायपुर

छतीसगढ़ के इन…. जिलो में महसूस किया गया भूकंप के झटके

रायपुर( काकाखबरीलाल). मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे दो जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, कोरिया जिले के मनेन्द्रगढ़ और बैकुण्ठपुर में भूकंप के झटके लोगों ने महसूस किए हैं, ये भूकंप के झटके आज 12 बजकर 52 मिनट पर आए हैं।

मध्यप्रदेश के अनूपपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, 12.54 मिनट पर झटके महसूस किए गए हैं। हालाकिं अभी इसकी तीव्रता के बारे में पता नही चल पाया और इसका केंद्र क्या था पता नहीं चल सका पर झटके इतने तेज थे कि घरों पर बैठे लोगों को साफ तौर पर महसूस हुए हैं। झटके लगभग 5 सेकंड के लिए महसूस किए गए हैं। किसी भी प्रकार की जनधन की हानि की खबर नहीं है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!