
- काकाखबरीलाल रायपुर छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हुई वोटिंग के बाद अब लोगों को उस फैसले का इंतजार है जिससे पता चलेगा कि राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह जीत का चौका लगाएंगे या फिर कांग्रेस का 15 सालों का वनवास खत्म होगा. दो चरण में हुई वोटिंग के बाद आज छत्तीसगढ़ का पलड़ा किसकी तरफ झुकेगा और किस पार्टी को जीत मिल सकती है इस पर न्यूज नेशन ने सबसे बड़े सैंपल साइज के साथ बड़ा एग्जिट पोल किया है. न्यूज नेशन के एग्जिट पोल (exit poll 2018) के अनुमान के मुताबिक 15 सालों से सत्ता पर काबिज बीजेपी के रमन सिंह के हाथों से सत्ता छिन सकती है और कांग्रेस 15 सालों बाद राज्य में सरकार बना सकती है.
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह इस बार राह मुश्किल है न्यूज नेशन के एग्जिट पोल (exit poll 2018)के मुताबिक छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी को जहां 38-42 सीटें मिल सकती है वहीं कांग्रेस को 40-44 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि अजित जोगी की पार्टी को 4 से 8 सीटें मिलने की उम्मीद है. इस तरह अजित जोगी राज्य में किंग न सही लेकिन किंग मेकर की भूमिका में आ सकते हैंं. नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी भी अब CM की कतार में हैं. अब देखना ये होगा इनमें से छत्तीसगढ़ का किंग (exit poll 2018) कौन बनेगा. किसके सिर पर सीएम का ताज सजेगा.
AD#1

























