रायपुर

महिला की ऐसी हुनर कि इंटरनेट पर मचा हंगामा

रायपुर (काकाखबरीलाल). सोशल मीडिया की दुनिया किसी अजूबे से कम नहीं है. यंहा पर अक्सर मजेदार और हैरान कर देने वाले वीडियोज वायरल होते रहते हैं. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये वीडियो गोबर के उपले बनाकर उन्हें दीवार पर लगाने का है. आप आप पूछेंगे कि इसमें खास क्या है, तो जनाब इसमें खास बात यह है कि इसमें गोबर के उपले कुछ इस अंदाज में बन रहे हैं जो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा. इस वीडियो में एक महिला उपलों को बना रही है और फिर उन्हें दीवार पर लगा रही हैं लेकिन उनका अंदाज सबसे जुदा है. इस वीडियो में आप गोबर के उपलों को हवा में उड़ते हुए देख सकते हैं. वीडियो में नजर आता है कि कैसे महिला अपने दोनों हाथों में गोबर के बने ताजे उपले लिए हैं और वह उन्हें हवा में कई फुट ऊंचाई तक उछालकर दीवार पर लगा रही है. इस वीडियो को आईपीएस अफसर दीपांशु काबरा ने शेयर किया है और शोसल मीडिया पर आते ही यह वीडियो सुपर हिट हो गया है. यह वीडियो 3 मार्च को शेयर किया गया था. इस वीडियो को अब तक 51 हजार लोग देख चुके हैं. 5877 लोगों ने इसे लाइक किया है और 699 लोगों ने इसे रिट्वीट किया है. इस वीडियो पर लोगों ने मजेदार कमेंट्स भी किए हैं. कई लोगों ने कहा है कि यह असाधारण हुनर है तो कई लोगों ने इस महिला की मेहनत को सलाम किया है.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!