बसना: तु मुझे रास्ता में आने से मना करती है कहकर डंडे से पिटाई

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर बांस के डंडे से पिटाई का मामला सामने आया है।गहकमोती सागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ग्राम कलमीदादर में रहती है पढी लिखी नही है घरेलू कार्य करती है दिनांक 02/10/2025 को सुबह करीबन 10/00 बजे गांव के घुटकुरी में झाड काटने गयी थी उसी तरफ देवर शौकीलाल सागर भी मवेशी चराने गया था जो उनके तरफ आ रहा था जो जिसे बोली रास्ता उधर है मेरे तरफ क्यों आ रहा है बोली उसके बाद में अपने घर आ गई कि दिनांक 02/10/25 के करीब 16/30 बजे अपने घर के आंगन में थी कि इसी बीच देवर शौकीलाल सागर पास आया और तु मुझे रास्ता में आने से मना करती है कहकर गंदी गंदी गालियां देकर हाथ में रखे बांस के डंडे से बांये पैर में मारा और जान से मारने की धमकी दिया मारपीट करने से बांये पैर में चोट आकर दर्द हो रहा है घटना को बहू गुलापी सागर देखी सुनी है गंदी गंदी गालियां सुनने से बहुत खराब लगा । पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
























