छत्तीसगढ़

खुद को एसबीआई का कर्मचारी बताकर महिला से ठगी

ममता नगर इलाके में रहने वाली महिला 50 हजार रुपए की ठगी का शिकार हो गई। महिला से ऑनलाइन ठगी कर ली गई है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि उन्होंने एसबीआई का क्रेडिट कार्ड लिया है। जिससे 3500 रुपए अचानक कट गए। इसकी जानकारी लेने उन्होंने गूगल से कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया और फिर उस पर कॉल कर अपनी समस्या बताई। कुछ देर बाद उनके फोन पर दूसरे नंबर से फोन आया। जिसने खुद को एसबीआई का कर्मचारी बताया और रकम रिफंड के लिए एक एप डाउनलोड करने की जानकारी दी। पीड़िता ने कॉलर के झांसे में आकर एप डाउनलोड किया, इसके बाद कॉलर ने उनके क्रेडिट कार्ड कर नंबर पूछा। पीड़िता ने नंबर भी बता दिया। इसके कुछ ही देर में महिला के खाते से 50 हजार रुपए का ऑनलाइन आहरण हो गया।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!