रायपुर
अवैध शराब की तस्करी रोकने एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड में बनेंगे जांच केंद्र, आबकारी मंत्री ने दिए निर्देश

रायपुर(काकाखबरीलाल)। आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने हवाई, रेल तथा सड़क मार्ग से शराब की अवैध तस्करी पर रोक लगाने के लिए हवाई अड्डा, रेल्वे स्टेशनों और बस स्टैंडों में जांच केन्द्र स्थापित करने के निर्देश दिए हैं।आबकारी विभाग को विगत कुछ समय से ऐसी शिकायतें मिल रही थी कि यात्रियों द्वारा हवाई, रेल तथा सड़क मार्ग से अन्य राज्यों से निर्धारित मात्रा से अधिक मात्रा में अवैध रूप से शराब लाकर उसका छत्तीसगढ़ में विक्रय किया जा रहा है। यात्रियों द्वारा अन्य प्रांतों से विशेष रूप से मंहगी शराब लाकर बेचने की शिकायतें मिली है। इससे प्रदेश का आबकारी राजस्व प्रभावित हो रहा है। आबकारी मंत्री ने शराब की तस्करी करने वालों पर सख्त कार्यवाही के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए हैं।
AD#1


























