महासमुंद

महासमुंद: शराब के नशे में पति ने की पत्नी की पिटाई

महासमुंद।  आरक्षी केद्र अंतर्गत शराब के नशे में  गाली गलौज कर हाथ मुक्का से मारपीट का मामला सामने आया है।बबीता साहू  ने पुलिस को बताई कि वह वार्ड न0 01 शंकर नगर महासमुंद की निवासी है, कक्षा 12वी तक पढाई की है, घरेलू काम करती है।  अपने पति नरेन्द्र साहू के साथ रहती है,  लडका राहुल साहू अलग रहता है। पति नरेन्द्र  साहू आये दिन शराब पीकर  गाली गलौच लडाई झगडा करता है ,कि दिनांक 05/09/2025 को रात्रि करीब 10/30 बजे से 11 बजे के मध्य  पति नरेन्द्र  साहू शराब के नशे में  आया और अश्लील गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का से मारपीट किया। उसी समय लडका राहुल साहू आया और वह भी  गाली गलौच कर हाथ मुक्का से मारपीट किया। मारपीट से  सिर, चेहरा, दाहिने आंख, गला एवं दोनो हाथ के कलाई एवं पीठ कंधा में चोट लगी है।  पति नरेन्द्र  साहू, लडका राहुल साहू के इस व्यवहार एवं गाली गलौच से मुझे बहुत बुरा लगा एवं डरी सहमी  । घटना के संबंध में खरोरा ग्राम पंचायत के सरपंच कमलेश चन्द्राकर को बताया ।  पुलिस ने 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!