जशपुर

मानवता हुई शर्मसार, मासूम बच्ची की रेप के बाद हत्या, चचेरे भाई ने दिया वारदात को अंजाम

जशपुर(काकाखबरीलाल)। जिले में मानवता शर्मसार हुई है, जशपुर के बगीचा थाने के राजपुर में एक 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या करने का मामला सामने आया है। इस वारदात को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि बच्ची के चचेरे भाई ने दिया है।

बता दें कि पहाड़ी कोरवा बच्ची की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई, हत्या के बाद जंगलों के बीच झरने में बच्ची का शव फेक दिया था। मामले की जानकारी के बाद इलाके में दहशत और गुस्से का माहौल है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!