बालोद

जिले के भाजपा नेता की कार और हाइवा में जोरदार टक्कर, हालत नाजुक

बालोद (काकाखबरीलाल).    बालोद जिले के दल्लीराजहरा के भाजपा नेता राजू कुकरेजा की कार और हाइवा में जोरदार टक्कर हो गई। घटना डौंडीलोहारा से राजनांदगांव मुख्य मार्ग पर ग्राम कापसी के पास की है। डौंडीलोहारा पुलिस के मुताबिक अभी थाने में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। घटना बुधवार रात की है। सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची। घायलों की स्थिति को देखते हुए उन्हें तत्काल राजनांदगांव भेजा गया। जहां से उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया है। भाजपा नेता के साथ उनका रिश्तेदार भी कार में सवार था। दोनों गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस के मुताबिक हाइवा व कार में आमने-सामने टक्कर हुई है। इस टक्कर के बाद कार चकनाचूर होते हुए झाडिय़ों में जाकर पलट गई। जिससे कार सवार लोगों को गंभीर चोट आई है। पुलिस की ओर से कौन-कौन घायल हुए हैं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। टीआई आरपी यादव का कहना है कि घायलों का इलाज रायपुर अस्पताल में चल रहा है। उनके ठीक होने के बाद बयान लेकर एक्सीडेंट का केस दर्ज किया जाएगा। बुधवार की सुबह बालोद -दुर्ग मुख्य मार्ग पर पड़कीभाट व उमरादाह के बीच तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर फुटबॉल की तरह उछलकर खेत में गिरी। खेत से उछलकर नाली में जा घुसी। घटना में कार के परखच्चे उड़ गए, लेकिन कार का चालक बाल-बाल बच गया। चालक कार में ही फंसा रहा, जिसे ग्रामीणों ने बाहर निकाला। संजीवनीं 108 से प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल ले गए।
सिर में ज्यादा चोट लगने के कारण वह भिलाई में इलाज करवाने की बात कहकर चला गया। नाली में फंसी कार को क्रेन के माध्यम से बाहर निकाला गया। मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना बुधवार सुबह 8 बजे की है। सेक्टर 10 भिलाई निवासी गौतम सिंह दुर्ग से स्कूटी में गुंडरदेही आया। गुंडरदेही से अपने साथी की कार लेकर बालोद ट्रक के सिलसिले में आ रहा था। तभी हादसा हो गया। 
प्रत्यक्षदर्शी राजेश मरकाम, योगेंद्र ने बताया कि वह साइकिल से झलमला जा रहा था। तभी पड़कीभाट हनुमान मंदिर के पास कार तेज रफ्तार से निकली। फिर अचानक मुड़ गई, जो पेड़ से टकराई। उछलकर खेत में गिरी और नाली में जा घुसी। घटना के बाद लोगों की भीड़ लग गई। कार में फंसे 25 वर्षीय युवक अजय को बाहर निकाला गया।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!