रायपुर

फेस्टिव सीजन में पूजा स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल हुआ जारी , छत्तीसगढ़ से भी होकर गुजरेंगी यह ट्रेनें

रायपुर (काकाखबरीलाल).   कोरोना महामारी के बीच रेलवे ने फेस्टिव सीजन में पैसेंजर्स को बड़ी राहत दी है। ट्रेनों में भीड़ न हो, इसके लिए उन रूट्स पर ज्‍यादा ट्रेनें चलाई जा रही हैं जिनमें हर साल त्‍योहारों पर मारामारी मचती है। इनमें छत्तीसगढ़, उत्‍तर प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्‍ट्र, पंजाब और पश्चिम बंगाल को जोड़ने वाली ट्रेनें मुख्‍य हैं। रेलवे की ओर से आज जारी एक नोटिस में सभी ट्रेनों की टाइमिंग और फ्रीक्‍वेंसी के बारे में जानकारी दी गई है। छत्तीसगढ़ से होकर भी इनमें से कई ट्रेनें चलेगी। कोविड-19 से जुड़ी सभी सावधानियों के बीच इन ट्रेनों में सफर के लिए आपको पहले ही रिजर्वेशन कराना पड़ेगा। फिलहाल फेस्टिव स्‍पेशल ट्रेनों में सीट का स्‍टेटस क्‍या है, यह आप क्लिक कर पढ़ सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं रेलवे की ओर से चलाई जा रहीं फेस्टिवल स्‍पेशल ट्रेनों पर।

08181 टाटानगर से छपरा सोम, मंगल, गुरुवार और शुक्रवार को 5 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी.  गाड़ी संख्या 18182 बुधवार, गुरुवार, शनिवार और रविवार को 7 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगी. यह ट्रेन पूर्व निर्धारित ट्रेन संख्या 18181/82 के समय सारणी के अनुसार चलेगी.

05529 सहरसा से आनंद बिहार बुधवार को पूजा स्पेशल 11 नवंबर से 25 नवंबर तक चलेगी. वहीं 05530 आनंद बिहार से सहरसा गुरुवार को 12 नवंबर से 02 दिसंबर तक चलेगी. यह ट्रेन गाड़ी संख्या 15529/30 के समय सारणी के अनुसार चलेगी.

05211 दरभंगा से अमृतसर प्रतिदिन 10 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी, वहीं गाड़ी संख्या 05212 अमृतसर से दरभंगा तक प्रतिदिन 12 नवंबर से 02 दिसंबर तक चलेगी. यह ट्रेन 15211/15212 के समय सारणी के अनुसार चलेगी.

06631 सहरसा से अमृतसर रविवार  को 15 नवंबर से 29 नवंबर तक चलेगी, वहीं गाड़ी संख्या 06632 अमृतसर से सहरसा सोमवार को 16 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी. ट्रेन संख्या 15531/32 के समय सारणी के अनुसार इन दोनों ट्रेनों का परिचालन होगा.

05284 जयनगर से मनिहारी प्रतिदिन 10 नवंबर से 30 नवंबर तक चलेगी. वहीं यही ट्रेन मनिहारी से जयनगर के लिए प्रतिदिन 11 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलेगी.
08441 पुरी से मधुबनी पूजा स्पेशल ट्रेन  7 नवंबर शनिवार को पूरी से मधुबनी के लिए चलेगी

06511 यशवंतपुर से जयनगर पूजा स्पेशल ट्रेन 7 नवंबर शनिवार को यशवंतपुर से जयनगर के लिए चलेगी.

07011 काचेगुडा से सहरसा पूजा स्पेशल ट्रेन 7 नवंबर शनिवार को काचेगुडा से सहरसा के लिए चलना शुरू होगी.

08457 पुरी से सहरसा पूजा स्पेशल ट्रेन 8 नवंबर रविवार को पुरी से सहरसा के लिए चलेगी.

01151 नागपुर से दरभंगा पूजा स्पेशल ट्रेन 9 नवंबर सोमवार को नागपुर से दरभंगा के लिए चलेगी. 

02151 लोकमान्य तिलक टर्मिनल सहरसा पूजा स्पेशल ट्रेन 9 नवंबर सोमवार को एलटीटी से सहरसा के लिए चलेगी.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!