छत्तीसगढ़

ग्रामीणों ने सरपंच व सचिव पर फर्जी बिल बनाकर राशि आहरण का लगाया आरोप, एसडीएम से की गई शिकायत

सरायपाली (काकाखबरीलाल).    सरायपाली जनपद पंचायत अतर्गत ग्राम पंचायत  मोहदा के ग्रामीणों ने सरपंच व सचिव पर बिना पंचायत प्रस्ताव पास कराये और पंचो के जानकारी के बिना ही  फर्जी बिल बनाकर राशि का आहरण  की शिकायत एसडीएम सरायपाली व मुख्यकार्यापालन अधिकारी जनपद पंचायत सरायपाली से की है .  सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार   एसडीएम से किए गए  शिकायत मे  मोहदा के ग्रामीण संतोष पटेल,  सावित्री,  हिरामोती, भगतीन, तिलोत्तमा,  शांति साहु,  कुमारिन,  पवित राम पटेल आदि ने आरोप लगाया है कि   सरपंच गंगाराम भारद्वाज के द्वारा  पंचायत प्रस्ताव के विभिन्न मदो से  पंचो के जानकारी के बिना ही  फर्जी बिल बनाकर राशि का आहरण किया गया.  विगत 8 जुलाई 2020 से 21 जुलाई2020  के  बीच राशि आहरण का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है.   ग्रामीणों के अनुसार इन लोगों के नाम से  सरपंच द्वारा राशि का आहरण किया गया है वे हैं, धर्म सिंह पटेल 31680 रुपये, विनोद पटेल 89000 रुपये, रोहित पटेल 109000 रुपये , नीलाम्बर पटेल 44500 , कीर्तन दास 44500 , राजेश राणा 47000, मोतिलाल  टिकुलीया  46280 रुपये , गुलाब सिंह  22800 रुपये, जगन्नाथ 22800 रूपये,  सनत कुमार 21600 रुपये, बाबुलाल साहु 22800 रुपये, कुशुलाल पटेल 47800 रुपये  .  ग्रामीणों के द्वारा लगाया गया आरोप पर प्रशासन क्या कुछ कदम उठा पायेगी या नहीं  यह आने वाले समय में ही पता चल पायेगा.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!