जंगली सुअर के मांस के साथ चार लोगों को वन विभाग की टीम ने दबोचा

सरायपाली (काकाखबरीलाल). वन परीक्षेत्र सरायपाली अंतर्गत आज दिनांक 28,9,2020 को ग्राम बसंतपुर कटेल ( डुडुचुवां ) के पास कक्ष क्रमांक 353 में लगभग दिन के 11:00 बजे ग्राम मौहाडिपा के पास अवैध रूप से जंगली सूअर का मांस को मोटरसाइकिल से लाते हुए फॉरेस्ट विभाग की टीम ने चार लोगों को धर दबोचा अपराधियों के विरुद्ध वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9,50 ,51 के तहत कार्यवाही की जा रही है आरोपी (1 ) टीकाराम व. जगदीश बिझवार उम्र 25 वर्ष ग्राम मौहाडिपा ( 2 ) नंदकुमार व. वर्जित कंवर उम्र 32 वर्ष ग्राम मौहाडिपा(3) टीकाराम व. तेजराम जाति कंवर उम्र 30 वर्ष ग्राम डुडुचुवां (4) यादराम व. सुखदेव जाति कंवर उम्र 32 वर्ष ग्राम मौहाडिपा को जंगली सूअर का मांस एवं जबडा प्लास्टिक थैला में ले जाते हुए मोटरसाइकिल हीरो एच.एफ.डीलक्स पंजीयन क्रमांक सी.जी.06 जी.जे.6563 के साथ जप्त किया गया जिसका पीआरओ क्रमांक 13384 / 23 दिनांक 28 नो 2020 दर्ज किया गया है विवेचना जारी है प्रकरण में श्री सतीश कुमार पटेल ,वनपाल बलौदा, श्री ललित कुमार पटेल ,वनरक्षक, श्री ज्वाला प्रसाद पटेल, वनरक्षक ,श्री प्रेम प्रकाश कुर्रे ,वनरक्षक, श्री सुरेश साहू ,वनरक्षक, श्री सत्येंद्र श्रीवास्तव ,वनरक्षक ,की सक्रिय भूमिका रही उक्त कार्यवाही में श्री रामलाल व्यवहार वन क्षेत्रपाल वन परीक्षेत्र अधिकारी सरायपाली के मार्गदर्शन में किया गया
























