बीजापुर
गश्त पर निकले पुलिस और माओवादी के बीच झड़प 1 माओवादी ढेर

बीजापुर (काकाखबरीलाल). बस्तर के बीजापुर जिले में पुलिस और माओवादियों के बीच एनकाउंटर की खबर मिल रही है। पुलिस और माओवादियों के बीच हुए इस एनकाउंटर में 1 माओवादी के मारे जाने की जानकारी मिल रही है। मारे गए माओवादी के साथ हथियार और विस्फोटक भी फोर्स ने बरामद किए हैं।आपको बता दें की जवान एंटी नक्सल ऑपरेशन के तहत गश्ती पर निकले थे। तभी ये एनकाउंटर हुआ। यह ऑपरेशन तीन दिनों से जारी है। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि इस ऑपरेशन के बीच अलग-अलग जगहों पर चार बार एनकाउंटर हुए हैं। गंगालूर थाना क्षेत्र के हिरानार-पेद्दापाल के जंगलों में हुए एनकाउंटर में एक नक्सली के मारे जाने की पुष्टि आईजी पी.सुंदरराज ने की है।
AD#1



























