रायपुर

सीजी पीएससी की मुख्य परीक्षा 18 से 21 अक्टूबर तक, जारी किया गया टाइम टेबल

रायपुर (काकाखबरीलाल).कोरोना संकट के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने पीएससी की मुख्य परीक्षाएं कराने का निर्णय किया है। इसको लेकर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को टाइम टेबल जारी कर दिया है। सीजी पीएससी की मुख्य परीक्षाएं 18 अक्टूबर से शुरू होंगी, जो कि चार दिन 21 अक्टूबर तक चलेगी। इसके लिए रायपुर सहित 5 जिलों में सेंटर बनाए जाएंगे।
आयोग की ओर से 242 पदों के लिए विज्ञप्ति निकाली गई थी। पहले इसकी परीक्षा 17 जून में 20 जून के बीच होनी थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते इसे टाल दिया गया। अब रायपुर सहित दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और अंबिकापुर में एग्जाम सेंटर बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और फिर दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी। आयोग की ओर से जारी टाइम टेबल के अनुसार, पहले दिन पहली पाली में लैंग्वेज (भाषा) और दूसरी पाली में निबंध का पेपर होगा। बाकी तीन दिन जनरल स्टडीज के पेपर होंगे। आयोग की ओर से स्पष्ट किया गया है, किसी भी अभ्यर्थी को अलग से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा। अभ्यर्थी वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!