रायपुर

छत्तीसगढ़ में मौसम में फिर से बदलाव आया…इन स्थानो में हो सकती है बारीश

(रायपुर काकाखबरीलाल).

कोरोना संकट के साथ ही इन दिनों मौसम के बादल भी मंडरा रहे हैं। अप्रैल के महीने में मौसम का मिजाज बदल रहा है। तेज धूप की जगह बारिश हो रही है। छत्तीसगढ़ में मौसम में फिर से बदलाव आया है। सोमवार की रात उत्तर छत्तीसगढ के कई इलाकों में जोरदार बारिश के साथ ओले गिरे। अंबिकापुर शहर में रात भर रुक-रुक कर बारिश होती रही। इधर धमतरी में भी काफी बारिश हुई। साथ ही ओले भी गिरे। बेमौसम बारिश व ओले गिरने से सड़क किनारे के कई पेड़ धरासाई हो गए। किसानों की खेतों में तैयार धान की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। छत्तीसगढ़ संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार से किसानों के लिए मुआवजे की मांग की है। मोर्चा के प्रवक्ता वैगेन्द्र सोनबेर ने इस सम्बंध में फसलों को हुए नुकसान का एक वीडियो और बयान जारी किया है
द्रोणिका (ट्रफ) दक्षिण असम से दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश तक उत्तर छत्तीसगढ़ होते हुए 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है। बंगाल की खाड़ी से दक्षिण छत्तीसगढ़ में काफी मात्रा में नमी आ रही है। इसके प्रभाव से उत्तरी छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली, तेज हवा और ओला वृष्टि हुई है। इधर पूर्वी राजस्थान से उत्तर छत्तीसगढ़ तक एक नया सिस्टम बनने से 21 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के मध्य क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!