छत्तीसगढ़

महासमुंद जिले में आज कुल 22 नए कोरोना मरीजों की हुई पुष्टि.

महासमुंद(काकाखबरीलाल)। आज मंगलवार को जिला कार्यालय कलेक्टोरेट में 02 कोरोना पॉजिटिव पाये गये । एहतियातन कार्यालय को सेनिटाइज किया गया है। करोना पॉज़िटिव पाए गए कर्मचारियों के सम्पर्क में आने वाले कार्यालय के कर्मचारियों की कोविड-19 जाँच करायी गई । राहत की बात सभी की जाँच रिपोर्ट निगेटिव आयी है । कल बुधवार से कर्मचारियों की ड्यूटी शिफ्ट में लगायी गयी है। संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए कार्यालय में बाहरी व्यक्तियो का प्रवेश दिनांक 31 अगस्त 2020(एक सप्ताह) तक प्रतिबंधित रहेगा। आपको बता दें कि महासमुंद जिले में कोरोना के आज कुल 22 नए संक्रमितों की पुष्टि जिला प्रशासन ने की है, जिसमे महासमुंद ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों से 24 एवं शहर से 14 संक्रमित मिलें है, वही बागबाहरा शहर से 01 एवं पिथौरा ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र से 01 मरीज की पहचान हुई है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!