जशपुरछत्तीसगढ़

खाट पर बीमार महिला को लादकर चले 4 किलोमीटर, सड़क की मोहताज में गांव

जशपुर(काकाखबरीलाल)।जिले में बीते मंगलवार की रात कुछ ग्रामीण परिवार की महिला को खाट पर लादकर पैदल 4 किलोमीटर तक चलते रहे। गांव में स्ट्रीट लाइट तक नहीं थी। जंगली जानवरों का भी खतरा था, इसलिए हाथों में मशाल लिए यह सफर करते रहे। रात करीब दो बजे के बाद यह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और महिला को यहां भर्ती करवाया गया। इस दौरान कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बना लिया। यह मामला बगीचा विकासखंड के तांबाकछार गांव का है।

सड़क ऐसी की मोटरसाइकिल तक न चल पाए
महिला के साथ आए लोगों ने बताया कि वह कई दिनों से बीमार थी। बीती रात उसकी तबीयत कुछ ज्यादा ही बिगड़ गई। कोरोना का भी खतरा है। गांव को जिले के प्रमुख इलाके जोड़ने वाली सड़क इतनी जर्जर है कि इस पर पैदल चलने के सिवा कोई विकल्प नहीं हैं। इसलिए खाट पर लादकर महिला को लाया गया। रास्ते में रुक कर ग्रामीण महिला को पानी पिलाते रहे। थकने पर कुछ मिनट खाट काे कंधे से उतार दिया करते थे। फिर चल पड़ते। ग्राम पंचायत की ओर से लगातार सड़क और पुलिया की मांग की जा रही है मगर अब तक लोगों को सुविधा नहीं मिली।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!