रायपुर

लॉकडाउन बढ़ाने पर मंत्रियों के साथ सीएम बघेल करेंगे मंथन

रायपुर(काकाखबरीलाल)। छत्तीसगढ़ में हर रोज कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में सरकार लॉकडाउन की अवधि और 7 दिन बढ़ा सकती है। सरकार लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर आज समीक्षा बैठक करेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दोपहर 12 बजे अपने सभी मंत्रियों के साथ छत्तीसगढ़ के लॉकडाउन वाले ज़िलों में आ रही कोरोना रिपोर्ट की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लॉक डाउन बढ़ाने को लेकर पहले ही कह चुके हैं कि जरूरत होगी तो लॉकडाउन बढ़ाया भी जा सकता है। डॉक्टरों और विशेषज्ञों का भी मानना है कि कोरोना की कड़ी 7 दिन में नहीं टूटती है। ऐसे में केवल 7 दिन के लॉकडाउन में कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा।

इधर, बीजेपी लगातार आरोप लगा रही है कि सरकार लॉकडाउन को लेकर गंभीर नहीं है। कंटेनमेंट जोन में भी सभी की जांच नहीं की जा रही है। और पॉजिटिव मरीजों को हास्पिटल ले जाने में देरी की जा रही है। BJP का ये भी आरोप है की प्रदेश भर में जिस अनुपात में मरीज मिल रहे हैं। उस हिसाब से बेड और इलाज की व्यवस्था नहीं हैं।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!