रायपुर

छत्तीसगढ़ के इस सांसद के PSO और ड्राइवर को हुआ कोरोना, सरकार से की पूर्ण लॉकडाउन की मांग

रायपुर(काकाख़बरीलाल)। रायपुर सांसद के पीएसओ और ड्राइवर कोरोना संक्रमित हो गए हैं, उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। वहीं सांसद और उनके पत्नी व बेटे की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।
वहीं रायपुर महापौर की भी कोरोना रिपोर्ट आ गई है, रिपोर्ट निगेटिव आयी है।रायपुर महापौर की जांच उनके परिजनों के संक्रमित होने के बाद कराई गई थी।

इस बीच रायपुर सांसद का बड़ा बयान सामने आया है, उन्होने कहा है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसी स्थिति में पूर्ण लॉकडाउन जरूरी है। उन्होने कहा कि सरकार को कोरोना नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाना चाहिए।

रायपुर महापौर ने मैसेज भेज कर शहरवासियों को जानकारी दी है कि परिवार के 5 लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं, जिसके बाद लक्षण नहीं दिखने पर भी एहतियातन कोरोना टेस्ट कराया है। एजाज ढेबर की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!