छत्तीसगढ़

नेता ने अपनी पत्नी के साथ जहर सेवन कर आत्महत्या

बलरामपुर जिले के डिंडो पुलिस चौकी अंतर्गत एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां भाजयुमो नेता ने अपनी पत्नी के साथ जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली है जानकारी के मुताबिक, भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता राकेश गुप्ता (28 वर्ष) ने अपनी पत्नी अंजु गुप्ता (23 वर्ष) के साथ घर में जहर खाकर खुदकुशी कर ली है. जहर सेवन से पत्नी की घर में ही मौत हो गई, वहीं राकेश की अस्पताल ले जाते वक्त मौत हो गई. इस मामले में अभी तक पुलिस को किसी भी प्रकार का कोई सुसाइड नोट कमरे से बरामद नहीं हुआ है. परिजनों ने बताया कि राकेश अंबिकापुर में रहा करता था. मंगलवार को अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गांव आया हुआ था, जहां दोनों ने यह कदम उठाया. मामले में डिंडो पुलिस चौकी प्रभारी निर्मल प्रसाद राजवाड़े ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम हो गया है. मौके से किसी प्रकार की कोई सुसाइड नोट प्राप्त नहीं हुआ है. परिजनों से पूछताछ जारी है. दोनों के कदम से परिवार के लोग सदमे में हैं.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!