सरायपाली

सरायपाली: युवा नेता आरिफ अलीं पिंकी के प्रयास से वार्ड में पानी की समस्या से मिली राहत

सरायपाली (काकाखबरीलाल). जल ही जीवन है ये बात तो सच है जब किसी को पानी की समस्या होती हैं वही जान सकता है पानी की अहमियत को ठीक उसी प्रकार से सरायपाली स्थित वार्ड नं 07 शास्त्री नगर के नित्यानंद कुजूर में बगल में लगभग 2 महीनों से अधिक दिन से बोरिंग खराबी के कारण लगभग सैकड़ो लोग पानी की समस्या के लिए जुझ रहे थे। महीनों से यह समस्या बनी रही। लोग सुबह होते ही बर्तन लेकर पानी के जुगाड़ में लग जा रहे थे। इस संबंध में जल नगर पालिका को पत्र के माध्यम से सूचना भी दिया लेकिन कोई बोरिंग को ठीक करने नही आ रहे थे। वही झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष आरिफ अली पिंकी को पानी की समस्या के बारे में वार्डवासियों ने बताया आरिफ अली पिंकी ने समस्या को जानते ही नगर पालिका अध्यक्ष श्री अमृत पटेल से संपर्क कर वार्डवासियों के लिए बोरिंग को ठीक करवाने के लिए बिरिंग बनाने वाले मिस्त्री को भेज कर पानी की समस्या को दूर किया। वही लोगो ने समस्या दूर होने पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री अमृत पटेल एवं जिलाध्यक्ष आरिफ अलि पिंकी को ध्यानवाद दिया और वार्ड के लोगो ने कहा चुनाव में हर कोई सहयोग करता है चुनाव होने के बाद जितने और हारने वाले दोनों लोग जनता को भूल जाते हैं लेकिन सरायपाली के युवा नेता झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आरिफ अलि पिंकी ने बिना भेदभाव के सभी वार्डवासियों का सहयोग कर दे रहे हैं।वही नही बल्कि सरायपाली शहर को छोड़ कर दूर दरांज तक आरिफ पिंकी द्वारा सभी का सहयोग कर रहे हैं*

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!