सरायपाली

विधायक नंद ने किया सरायपाली गोठान का भूमि पूजन

सरायपाली(काकाखबरीलाल)।छत्तीसगढ़ प्रदेश के चार चिन्हारी एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के महत्वकांक्षी योजना नरवा,गरवा, घुरुवा और बाड़ी के तहत सरायपाली नगर पालिका परिषद के वार्ड नंबर 07 में गौठान का भूमि पूजन पूजा अर्पण करते हुए किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरायपाली विधायक किस्मत लाल नंद थे। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि निश्चित रूप से सरायपाली के किसानों को इसका लाभ मिलेगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला गंगाराम पटेल जी थीं। इस कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं अतिथिगण सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एवं मास्क उपयोग करते हुए नगर पालिका सभापति हरदीप सिंह रैना, सुरेश भोई, दुर्गा खीरचंद बारिक, श्रीमती मोनालिसा सिंग, पूर्व पार्षद गंगाराम पटेल, विकास सिंग, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र बाघ, गोपाल अग्रवाल, नगर पालिका से कृपाराम चौधरी, इंजीनियर बंजारे एवं विशेष रूप से विधायक के सहयोगी जयंत चौधरी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। ज्ञात हो कि यह प्रोजेक्ट शासन की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत आता है। गौठान निर्माण के शुभारंभ होने से वार्ड वासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक एवं जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!