रायपुर
फल की दुकान में काम करने वाले युवक ने खुदकुशी की, पिछले कुछ दिनों से परेशान था

रायपुर(काकाखबरीलाल)। शहर में शनिवार सुबह न्यू राजेंद्र नगर थाना इलाके में एक युवक ने फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। देखा तो एक फल की दुकान में 30 साल का युवक फंदे से लटका मिला। घटना अमलीडीह चौक पर स्थित सागर फ्रूट्स की दुकान की है। युवक इस दुकान में काम करता था।
पुलिस ने जांच में पाया कि युवक का नाम सुदेश नायडू है। वह मठपुरैना के शिव नगर का रहने वाला था। दुकान के मालिक ने बताया कि सुदेश की दिमागी हालत ठीक नहीं थी। उसका इलाज जारी था, पिछले कुछ दिनों से वह परेशान भी था। किसी तरह का सुसाइड नोट मौके से नहीं मिला है। कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।
AD#1

























