मौत के कुएं में करतब दिखा रहा युवक गंभीर रूप से जख्मी

(कोरबा काकाखबरीलाल). मौत के कुएं में करतब दिखा रहा एक युवक मौत के मुंह में जाते-जाते रह गया। बाइक चलाने के दौरान अनियंत्रित होकर ऊंचाई से नीचे गिरे युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य में युवक का इलाज चल रहा है। उसके सर और पैर में गंभीर चोटें आयी है। कटघोरा में ऐतिहासिक किसान मेले का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। यहां पर अनेक कलाकार अपने कला का प्रदर्शन कर लोगों का मनोरंजन करते हैं।आज उसी के तहत शाम को तकरीबन 8:00 बजे के आसपास कटघोरा किसान मेले में मौत के कुआं में प्रदर्शन करते वक्त एक मोटरसाइकिल कलाकार जो कि रिंकू साहू झारखंड का रहने वाला है, वह अनियंत्रित होकर मौत के कुआं में प्रदर्शन करते वक्त गिर गया जिसे काफी चोटें आई। मेले के प्रबंधक ने उन्हें तत्काल कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद रिंकू साहू को भर्ती किया गया डॉक्टर ने बताया की अभी रिंकू साहू की स्थिति ठीक है…



























