महासमुंद : कामकाजी महिलाओं को हाॅस्टल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए इच्छुक व्यक्ति 10 जून तक आवेदन जिला महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय नई दिल्ली द्वारा व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं के कारण अपने परिवार से दूर रहने वाले कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित और किफायती आवास की उपलब्धता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहरों, कस्बों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कामकाजी महिलाओं को हाॅस्टल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए भवन के निर्माण विस्तार के लिए अनुदान सहायता के लिए कामकाजी महिला हाॅस्टल योजना का संचालन किया जा रहा है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि कामकाजी महिला हाॅस्टल के नवीन दिशा-निर्देश के तहत केन्द्रांश, राज्यांश एवं संस्था का अंशदान 60 अनुपात 15 अनुपात 25 है। हाॅस्टल भवन निर्माण के लिए दिशा-निर्देश निर्धारित प्रारूप जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद के कार्यालय से सम्पर्क कर प्राप्त कर सकते है। निर्धारित आवेदन पत्र 10 जून तक जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है।
























