सरायपाली: जिओ टावर के पास शराब बिक्री करते युवक धरा गया

21 अप्रैल को सिघोडा़ पुलिस को सूचना मिली की ग्राम पतेरापाली का हेमसागर निषाद गांव के जिओ टावर के पास बिक्री करने हेतु अवैध रूप से महुआ शराब रखा है। मुखबीर के बताये स्थान में जाकर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी किया गया जहां पर एक व्यक्ति दिखाई दिया जिसे पकड कर नाम पता पुछने पर अपना नाम हेमसागर निषाद पिता मेषराम निषाद उम्र 34 साल जाति केंवट निवासी पतेरापाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद छ.ग का निवासी होना बताया। अपने पास रखे सफेद रंग की जरकिन में रखे सामान के बारे में पुछताछ करने पर गोल मोल जवाब देने लगा शराब रखने की संदेह होने पर तलाशी लिया गया तलाशी दौरान आरोपी के कब्जे से एक सफेद रंग की 05 लीटर क्षमता वाली जरिकेन में भरा हुआ लगभग 4.5 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब कीमती 900 रूपये को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी को धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया.























