छत्तीसगढ़

बसना : गिल ढाबा के पास मारूती कार को ट्रक ने मारी ठोकर

हेमलाल पटेल ने बसना आरक्षी केन्द्र में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम टमटोरा थाना सारंगढ जिला रायगढ छ0ग0 का निवासी है । माध्यमिक शाला ठाकुरदिया खरसिया में शिक्षक के पद पर पदस्थ है दिनांक 28/05/2022 को रायपुर से स्वयं का ईलाज कराकर मारूती सुजूकी सेलेरियो कार क्रमांक क्रं0 CG 04 LF 0356 में अपने दोस्त सहदेव के साथ वापस घर आ रहे थे कि रात्रि करीबन 11.30 बजे जैसे ही एनएच 53 रोड गिल ढाबा के पास पहुंचे थे कि पिछे से आ रही ट्रक क्रमांक OD 21 K 3234 का चालक ने अपने वाहन को तेज गति एवं लापरवाही चलाते हुए कार को पिछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया । जिससे कार का पिछला हिस्सा एवं ड्रायवर साईड पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया । पुलिस ने 279-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!