स्वास्थ्य संयोजकों को ज़ूम एप से दिया जा रहा कॉविड 19 के बारे में प्रशिक्षण

( सरायपाली काकाखबरीलाल).
आज 2.30 pm को पूरे रायपुर संभाग के समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी जो पूरे फील्ड में कोरओना बीमारी से संबंधित निगरानी का कार्य पूरे छत्तीसगढ़ में करते है उनको इससे बचाव इस बीमारी वालो की पहचान आदि के बारे में विस्तार से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए ट्रेनिंग दिया गया ।
ट्रेनिंग में समस्त ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक जो बाहर से आए लोगों का प्रतिदिन निगरानी कर रहे है उनको विस्तार से इस बीमारी के बारे में और सावधानी के बारे में अवगत कराया गया ।
ज्ञात हो ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक अपने अपने क्षेत्र में विदेश और अन्य राज्यो से आए लोगों को होम क्वारेंटाइन में रखे है । जिसके लिए उन्हे पर लगातार निगरानी और सुरक्षा को लेकर सतर्क किए गया साथ ही स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी पूरे बच्चो को समय पर टीकाकरण से लेकर टी बी कुष्ठ की दवा खिलाना और बी पी और सुगर की दवा भी घर घर जाकर दे रहे है। ऐसे वक्त में जब लोग एक दूसरे से दूरी बना रहे है स्वास्थ्य संयोजक पूरे काम को बहुत ही ईमानदारी पूर्वक कर रहे हैं।
किसी भी प्रकार के संभावित मिलने पर राज्य हेल्पलाइन नम्बर अथवा उच्च संस्था को तत्काल सूचना देना सुनिश्चित करिए।
स्वास्थ्य संयोजक पूरी तरह इससे लड़ने में अपनी पूरी ताकत के साथ लगे है।
ज़ूम ऐप के द्वारा सभी स्वास्थ्य संयोजकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।


























