सरायपाली

सरायपाली: शासकीय प्राथमिक शाला देवलभांठा में न्योता भोज का आयोजन

 

सरायपाली (काकाखबरीलाल ).शासकीय प्राथमिक शाला डीपापारा देवलभांठा, संकुल केंद्र केना, विकास खण्ड सराईपाली, जिला महासमुंद में प्रधान पाठक अश्विनी बारिक के द्वारा पुत्र निहाल बारिक के जन्मदिन पर प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत छत्तीसगढ़ शासन के महत्वपूर्ण योजना न्योता भोज को नियमानुसार शाला में विभिन्न प्रकार के फलों के साथ मिष्ठान का भोज दिया गया। पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन ग्रहण कर बच्चे गदगद हो गए। इस भोज का उद्देश्य स्कूल के प्रति अपनेपन की भावना विकसित करना, शाला और स्थानीय समुदाय के बीच आपसी तालमेल विकसित करना, बच्चों में समानता की भावना पैदा करना, बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करना, दानदाताओं को प्रोत्साहित करना मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर प्रधान पाठक, सहायक शिक्षक, शाला प्रबंधन समिति के सदस्य एवं बच्चे उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!