सास ने बहु पर किया तवे से हमला पढ़े पुरी खबर

(रायपुर काकाखबरीलाल).शहर के सेजबहार में घरेलू विवाद के कारण बहू ने अपनी सास पर लोहे के तवे से हमला कर दिया। हमले के कारण उसकी सास चोटिल हो गई। सास की शिकायत पर पुलिस ने बहू के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है। मुजगहन थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सेजबहार के नया बस्ती धुसेरा रोड निवासी गणेश राम सिन्हा मजदूरी करता है। बुधवार की सुबह साढ़े 9 बजे रोजाना की तरह गणेश काम पर चला गया था। घर में पत्नी उमा बाई सिन्हा, बेटा गवल किशोर, बड़ी बहू भामा सिन्हा आदि मौजूद थे। साढ़े 11 बजे बिस्किट लाने की बात पर उमा और गवल किशोर से बहू भामा सिन्हा ने विवाद करते हुए गाली-गलौज की। मना करने पर चरित्र पर आरोप लगाते हुए मारपीट कर लोहे के तवे से सिर पर हमला कर दिया। सिर फूटने से खून बहने लगा। घटना की जानकारी फोन पर मिलने पर गणेश राम घर पहुंचा और थाने में घायल पत्नी की तरफ से शिकायत दर्ज कराई।

























