रायपुर

खेती किसानी के साथ कुक्कुट और पशुपालन को भी अपनाएं- मंत्री गुरू रूद्र कुमार

(रायपुर काकाखबरीलाल).

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने कहा  है कि किसानों को खेती किसानी के साथ-साथ इससे जुड़ी सहायक गतिविधियों को भी अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पशुपालन, मछली पालन, कुक्कुट पालन और उद्यानिकी ऐसे क्षेत्र हैं जिसे अपनाकर किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं। वे आज दुर्ग जिले के ग्राम खपरी में आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय पशु मेले में आए प्रगतिशील किसानों को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम खपरी में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 5 लाख रूपए एवं नल-जल योजना में पाइप लाइन विस्तार की भी घोषणा की।

 मंत्री गुरू रूद्र कुमार ने कहा कि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरुवा, घुरुवा और बाड़ी का एक महत्वपूर्ण घटक गरुवा है, जिनके नस्ल संवर्धन से हम प्रदेश में पशुपालकों की आय में वृद्धि का प्र्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में दुग्ध और अंडे के उत्पादन की भरपूर संभावनाएं हैं। इसके लिए स्थानीय स्तर पर बाजार भी उपलब्ध हैं। राज्य शासन द्वारा किसानों को कृषि से जुड़ी अन्य सहायक गतिविधियों के लिए तकनीकी मार्गदर्शन सहित ऋण अनुदान भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने किसानों से सभी शासकीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह भी किया। मेले में आए प्रगतिशील कृषकों को पशुचिकित्सा विभाग के विशेषज्ञों ने उन्नत नस्ल के पशुओं और नस्ल संवर्धन के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के साथ ही पशुपालन और कुक्कुट पालन के लिए राज्य शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं और योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। मेले में पशुपालन विभाग द्वारा उन्नत नस्ल के पशुओं की प्रदर्शनी भी लगायी गई थी।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!