रायपुर

प्रियंका वाड्रा को छत्तीसगढ़ से बनाया जा सकता है राज्यसभा सदस्य …पार्टी में मंथन शुरु…

(रायपुर काकाखबरीलाल). अप्रैल में छत्तीसगढ़ में खाली हो रही दो राज्यसभा सीटों पर इस बार गांधी परिवार की एक सदस्य को दिल्ली भेजने की तैयारी की जा रही है, जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की राज्यसभा भेजा जा सकता है और वह भी छत्तीसगढ़ कोटे से। दो राज्यसभा सीटों पर कार्यकाल अप्रैल 2020 में खाली हो रहा है। इस बार विधानसभा में कांग्रेस का बंपर जीत मिली है। इस लिहाज से ये दोनों सीटें कांग्रेस के खाता में जाना तय माना जा रहा है। राज्य में राज्यसभा की पांच सीट है, जिसमें तीन पर भाजपा और दो पर कांग्रेस का कब्जा है। राज्यसभा सांसद के लिए प्रियंका गांधी के नाम को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। अप्रैल में कांग्रेस से राज्यसभा सदस्य मोतीलाल वोरा और बीजेपी के रणविजय सिंह जूदेव का कार्यकाल खत्म हो रहा है। इसके बाद होने वाले चुनाव में दोनों सीटें कांग्रेस के खाते में अंक गणित के हिसाब से जा सकती है। जैसे एक राज्यसभा सदस्य के लिए 34 सदस्यों की जरूरत है और कांग्रेस के पास 69 सदस्य है। इसके बाद जून 2022 में कांग्रेस की छाया वर्मा और बीजेपी के रामविचार नेताम की जगह खाली होगी। इसमें भी कांग्रेस निर्विरोध जीत जाएगी, क्योंकि बीजेपी के 14, जोगी कांग्रेस के 5 और बसपा के 2 विधायक मिलाकर भी 34 की संख्या तक नहीं पहुंच पा रहे हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!