बसना

बसना: कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते मोटरसाइकिल को मारी ठोकर

बसना@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत कार चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते मोटरसाइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिस पर मामला दर्ज किया गया है। वेदप्रकाश कानुंगो ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम गौरटेक में रहता है कक्षा 10वी तक पढा लिखा है खेती किसानी का काम करता है कि  दिनांक 15/05/2025 को  पिताजी लिंगराज कानुंगो व दादी बूंदो बाई कानुंगो के साथ पल्सर मो0सा0 क्रमांक CG06GX2842 में काम से डुमरपाली जा रहे थे कि  पता चला कि पिताजी व दादी का एनएच 53 रोड पौसरा में एक्सीडेंट हो गया है सूचना मिलने पर  घटना स्थल पौसरा आया देखा पिताजी का मो0सा0 क्षतिग्रस्त हालत में रोड किनारे पडा था पिताजी व दादी का ईलाज कराने एम्बुलेंस से शासकीय अस्पताल बसना लेकर गये है तब सीएचसी बसना आया देखा तो पिताजी व दादी का ईलाज चल रहा था दोनो बातचीत नही कर रहे थे  बडे पिताजी का लडका पंकज बंछोर वही पर था पुछा तो बताया कि पिताजी लिंगराज अपने मो0सा0 क्रमांक CG06GX2842 से दादी को पीछे बैठाकर अपने साईड में चलाते हुये बसना की ओर आ रहे थे जैसे ही एनएच 53 रोड पौसरा में सुबह 08-40 बजे पहुंचे थे कि पीछे से आ रही ग्राण्ड विटारा कार क्र CG13BA7111 का चालक अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते पिताजी को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे पिताजी व दादी को चोट आयी है तथा मो0सा0 क्षतिग्रस्त होना बताये  पुलिस ने184-LKS, 125(a)-BNS, 281-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!