छत्तीसगढ़रायपुर

जनता से वाट्सएप और ऑनलाइन राय लेकर, कांग्रेस बनाएगी चुनावी घोषणापत्र

काकाखबरीलाल ​रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज होती दिख रही है। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस ने अब जनता को अपना हथियार बनाया है। कांग्रेस अपने चुनावी घोषणापत्र को तैयार करने के लिए सीधे जनता से जुड़कर उनसे राय मांग रही है। बता दें कि साल 2018 के अंत में यहां चुनाव होने हैं, जिसे देखते हुए ही कांग्रेस अपने घोषणापत्र में किसी भी तरह की कमी नहीं रखने देना चाहती है।

ज्ञात हो कि हाल ही में छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी संगठन में बड़ा बदलाव किया है। इसी बीच कांग्रेस विधायक दल के नेता और घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष टीएस सिंह देव ने पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में आम लोगों की सहमति के लिए जनता से ही राय मांगने का फैसला किया है। नेता प्रतिपक्ष सिंह देव ने कहा कि घोषणा पत्र आम जनता के लिए ही बनाया जाता है। इसलिए अधिक से अधिक जानकारी विभिन्न समूहों और संगठनों से मिल सकती है, क्योंकि इन्हें धरातल की स्थितियों की जानकारी होती है।
वहीं टीएस सिंह देव ने कहा कि मेरा मानना है कि हम जनता से सलाह लेकर कोई नीति बनाते हैं तो वह जन उपयोगी हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि घोषणापत्र के संबंध में सुझाव संगठन के माध्यम से और व्यक्तिगत भी दी जा सकती है। इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया जा रहा है। इतना ही नहीं इसमें वाट्सएप का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!