घर से कीमती जेवरात पार

सरायपाली@ काकाखबरीलाल । आरक्षी केद्र में गिरीश दास ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बाराडोली में रहता है फुलझर प्राथमिक शाला कोदोपाली में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ है । तीन भाई है सभी सरकारी नौकरी करते है, इसलिए छोड कर दोनो भाई अपने-अपने कर्तव्य स्थल में रहते है । जो बीच-बीच में ग्राम बाराडोली में आते-जाते रहते है, सभी का अलग-अलग रूम है जहां वे लोग रहकर अपना सामान वगैरह सोना चांदी रखते है । भाई लोगो के रूम में कोई आता-जाता नही है इसलिए कभी भी ताला वगैरह नही लगाते है । मम्मी पापा 04 दिन पूर्व से सरायपाली में बडे भैय्या के पास गये थे दिनांक 20/10/2024 को अपने परिवार के साथ घर में खाना वगैरह खाकर सो गये थे । दिनांक 21/10/2024 को सुबह 05:00 बजे उठा तो कमरे का दरवाजे का सिटकिनी बाहर से बंद था तब पड़ोसी चचेरे भाई राकेश दास को फोन कर बताया तो वह स्कूल के स्वीपर छबिलाल बेहरा को बोलकर पीछे बाड़ी तरफ से चढ़ाकर सिटकिनी को खुलवाया तो देखा कि घर में लगे CCTV कैमरा के DVR रखे कमरे का ताला खुला हुआ था एवं DVR का कनेक्शन निकला हुआ था भैया दिलीप दास के कमरे का दरवाजा में सिटकिनी नही लगा था लाईट जल रहा था तो उसके कमरे मे जाकर देखा तो आलमारी के लाकर खुला था तब घटना के संबंध में अपने भैया घनश्याम दास को बताया जो बड़े भाभी गजगामिनी दास को फोन कर सूचना दिये तब वह अपने मायके नवागढ़ से घर ग्राम बाराडोली आई तो आलमारी के लाकर को देखी तो लाकर में रखे 01. एक नग सोने का रानीहार एवं कान का सेट 40 ग्राम पुराना इस्तेमाली कीमती करीबन 50000 रूपये, 02. छ: नग सोने का अंगुठी 12 ग्राम पुराना इस्तेमाली कीमती करीबन 30000 रूपये, 03. एक नग छोटा लाकेट एवं दाना 02 ग्राम पुराना इस्तेमाली कीमती करीबन 5000 रूपये कुल जुमला कीमती 85000 रूपये कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया पुलिस ने305-BNS, 331(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।


























